विश्व शांति दिवस

आओ मिलकर कदम बढ़ाएँ

एक दूजे के सुख-दुख में काम आएँ

सभी रहें प्रेम से मिलकर आपस में

धरती पर विश्व शांति लाएँ।।


हर जगह हो शांति धरती पर

सभी मिलकर विश्व समृद्धि लाएँ

करें काम जगत में ऐसा

धरती को ही स्वर्ग बनाen।।


सभी धर्मों का हो यहाँ सम्मान

मानवता हो अपनी पहचान

विश्व बंधुत्व का भाव हो मन में

एकता ही हो हमारा अरमान।।


21 सितंबर को विश्व शांति दिवस

के रूप में  हम सब मनाएँ।

शांति, मधुरता और भाईचारे को

सम्पूर्ण विश्व में फैलाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews