राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर"

वो थे हिन्दी के प्रमुख लेखक, कवि और निबन्धकार,

"दिनकर" के नाम से जाने जाते थे वह रचनाकार।

आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि कहलाते थे,

स्वतंत्रता के बाद "राष्ट्रकवि" के नाम से जाने जाते थे।।


जन्म हुआ रामधारी सिंह "दिनकर" का 23 सितम्बर बिहार,

कविताओं में थी उनकी ओज, विद्रोह, क्रान्ति की पुकार।

कवि होने के साथ संसद के सदस्य के रूप में थी भागीदारी,

24 अप्रैल 1974 को हुआ निधन, स्तब्ध रह गई दुनिया सारी।।


आज है राष्ट्र कवि की एक सौ ग्यारहवीं जयन्ती,

रचनाएं थी उनकी कुरुक्षेत्र, उर्वशी, हाहाकार और रश्मिरथी।

छायावादोत्तर कवि दिनकर पहली पीढ़ी के थे कवि महान,

ज्ञानपीठ पुरस्कार पदम विभूषण मिले थे कवि को सम्मान।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews