आओ पढ़ें हम A to Z

A से Apple  होता लाल,
खूब खाओ चावल दाल।

B से Ball  होती गोल मटोल,
पृथ्वी भी हमारी होती गोल।

C से Cat करती म्याऊँ,
दादा जी संग सैर पर जाऊँ।

D से Dog भौं भौं करता,
मेहनत से मैं कभी ना डरता।

E से Elephant पशु विशाल,
अच्छे कर्म से बनें मिसाल।

F से Fish की पानी में जान,
आओ बढ़ाएँ देश की शान।

G से Goat खाती घास,
हम सबमें कुछ होता खास।

H से Honey खाओ खूब,
पढ़ लिख नाम कमाओ खूब।

I से Ice होती ठोस,
हम भी बनें भगत और बोस।

J से Juice गुणों की खान,
वेद पुराणों का करें बखान।

K से Kite उड़ाएँ बच्चे,
दिल से बनें हम नेक और सच्चे।

L से Lotus है राष्ट्रीय फूल,
हर बच्चा जाए स्कूल।

M से monkey बड़ा शैतान,
आओ बढ़ाएँ देश की शान।

N से Nose हमारी एक,
सौम्य ही हमारी भूषा वेश।

O से Orange खट्टा मीठा,
जब भी बोलो, बोलो मीठा।

P से Papaya में विटामिन ए,
प्यार करो सदा भारत माँ से।

Q से Queen रानी  है सुंदर,
जल का भंडार होते हैं समन्दर।

R से Rose की खुशबू प्यारी,
कभी तो आयेगी अपनी बारी।

S से Sun है आग का गोला,
करो प्रयोग कपड़े का झोला।

T से Train छुक छुक चलती,
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती।

U से Umbrella बड़े काम का,
सम्मान करो तुम मात पिता का।

V से Vulture नभ में उड़ता,
पहनो खादी धोती कुर्ता।

W से Woman बड़ी महान,
मस्ती में झूमे सारा जहान।

X से X-Ray डॉक्टर करवाए,
मुश्किल में हम ना घबराएँ।

Y से Yacht पानी में तैरती,
विद्या जीवन में खुशियाँ भरती।

Z से Zebra चित्तीदार,
पढ़ो लिखो और बनो होशियार।

रचनाकार
सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।

Comments

Total Pageviews