विश्व पर्यटन दिवस

27  सितंबर सन 1980 में,
शुरू हुआ विश्व पर्यटन दिवस,
सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक,
मूल्य को बढ़ाता है यह पर्यटन दिवस।

सन 1985 के वर्ष को देखें,
सांस्कृतिक प्रेम, सदभाव का समाज में था अभाव,
शांति, दोस्ती, सांस्कृतिक विरासत को सहेजना सिखाता है यह पर्यटन दिवस।।

सन 1986 के वर्ष को देखें,
बढ़ रहा था चारों ओर अशांति का प्रभाव,
विश्व शांति के लिए एक शक्ति प्रतीक है यह पर्यटन दिवस।।

सन 1988 के वर्ष को देखें,
शिक्षा मिले सभी को ऐसा हुआ आवश्यक,
सभी को शिक्षित होने के लिए
शिक्षा जागरूकता वर्ष है यह पर्यटन दिवस।।

2008 के वर्ष को देखें,
ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ रहा था प्रभाव,
जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब है यह पर्यटन दिवस।।

सन 2018 के वर्ष को देखें,
एक करोड़ 500000 पर्यटक
आए भारत में आगरा, मथुरा काशी घूमने,
विश्व की समस्त जानकारी,
दिलाता है पर्यटन दिवस।।

रचयिता
साधना,
प्रधानाध्यापक
कंपोजिट स्कूल ढोढ़ियाही,
विकास खण्ड-तेलियानी,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews