पंचशील का ज्ञान

पंचशील का ज्ञान,

सखी री बड़ा प्यारा लगे।

प्यारा लगे हाँ प्यारा लगे,

विश्व गुरु का ज्ञान।

 सखी री बड़ा प्यारा लगे।

 पंचशील का ज्ञान - - - - - - - - 


मानव से मानव का नाता,

दया प्रेम बरसाने वाला।

करुणा का बरसे भण्डार,

सखी री बड़ा प्यारा लगे।

पंचशील का ज्ञान - - - - - - - - 


जीवों पर है दया निभाना,

प्रेम कुदरत को अपनाना।

जग फैले शान्ति सन्देश,

सखी री बड़ा प्यारा लगे।

विश्व गुरु का ज्ञान - - - - - - - - 


विश्व तथागत नमन तुम्हें है,

शान्ति सागर नमन तुम्हें है।

"दीप" वंदन कर लो बारंबार,

सखी री बड़ा प्यारा लगे।

पंचशील का ज्ञान - - - - - - - - 


रचनाकार

दीपमाला शाक्य दीप,

शिक्षामित्र,
प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर,
विकास खण्ड-छिबरामऊ,
जनपद-कन्नौज।




Comments

Total Pageviews