दामोदर सावरकर

देश को आजादी दिलाने में अनेकों 

देश भक्तों ने अपना योगदान दिया

अपने लहू का हर एक कतरा

मातृभूमि के नाम किया।।


वह देश के महान क्रान्तिकारी 

और  वीर स्वतन्त्रता सेनानी

जिनकी छवि समाज सुधारक 

के रूप में दुनिया ने पहचानी।।


28 मई 1883 को ग्राम भागुर 

मुंबई में जन्मे वीर दामोदर सावरकर

हिन्दुत्व को विकसित करने का 

श्रेय पाए वीर दामोदर सावरकर।।


सभी धर्मों में व्याप्त रूढ़ियों का 

खुलकर विरोध किया

देश को आजादी दिलाने का जीवन के 

अन्तिम क्षणों तक प्रयास किया।।


26 फरवरी 1966 को महान देशभक्त

दुनिया छोड़कर परमधाम गए

वीर देशभक्त अपने कार्यों से 

हर भारतीय के हृदय में बस गए।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews