22- मेरा विद्यालय राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता, विकासखंड- अगस्त्यमुनि, जनपद- रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

 #मेरा_विद्यालय🏡 #मेरा_गौरव🏆

👉1) विद्यालय का नाम - राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता, विकासखंड- अगस्त्यमुनि, जनपद- रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।


⭐2) स्थापना - 1915

👉3) छात्रों की उपलब्धि :-- 

⭐अ) शिक्षा के क्षेत्र में - शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का निरंतर शानदार प्रदर्शन रहा है विगत 4 सालों में विद्यालय की मानसी, मेघा कराची, आयुष नेगी, मानव भट्ट का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है इसके अलावा संकुल स्तर तथा विकासखंड स्तर पर भी बच्चों का मैथस विजाड और इंग्लिश जीनियस में द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयन हुआ है कक्षा 4 का छात्र अक्षत नेगी का चयन वर्ष 2022-23 राज्य स्तरीय चित्रकला तथा पेंटिंग प्रतियोगिताके लिए हुआ है। 




⭐ब) खेलकूद के क्षेत्र में -खेलकूद  में भी  बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है विगत सत्र में  विद्यालय की निहारिका, ऋतु आकाश तथा अतुल का चयन ब्लॉक स्तर के लिए हुआ| लम्बी कूद मे आकाश नेगी, 200 मी  दौड में नन्दनी  संकुल स्तर पर 2 nd स्थान पर रही।



⭐स) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में  पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी बच्चो द्वारा अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया जाता है। प्रति वर्ष विद्यालय के अध्यापकों तथा बच्चों द्वारा गमला विद्यालय में दान किया जाता है। 



⭐द) समाजोपयोगी कार्य - विद्यालय परिवार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से  सेवित बस्तियों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है, शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष प्रवेश रैली, तथा जन सम्पर्क किया जाता है। 

⭐य) अन्य - विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए  संगीत मय प्रार्थना सभा, कम्प्यूटर  शिक्षा, शनि वार  को रिडिंग, आर्ट क्राफ्ट पर विशेष कार्य किया जाता है। 





👉4) विद्यालय प्रबंधन द्वारा सहयोग -  है। प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय को पूर्ण सहयोग मिलता है  । सभी बैठकों में अभिभावकों की शतप्रतिशत उपस्थिति रहती है। प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। 

👉5) राष्ट्रीय पर्व - विद्यालय में सभी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाये जाते हैं। ग्राम प्रधान तथा एसएमसी अध्यक्ष सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहते हैं छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाती है तथा सभी को मिष्ठान वितरण एवं जलपान कराया जाता है विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुसुम सती मैडम द्वारा विद्यालय हित में सदैव समर्पण भाव से कार्य किया जाता है। 

👉6) शिक्षकों का विवरण -प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुसुम सती

श्री दिगंबर सिंह राणा सहायक अध्यापक सामान्य

श्रीमती दुर्गा भट्ट सहायक अध्यापक विज्ञान

अखिलेश नौटियाल सहायक अध्यापक गणित

👉7) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन - सभी कक्षा कक्ष फर्नीचर उपलब्ध है विद्यालय में कंप्यूटर प्रोजेक्टर बालक शौचालय सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के लिए शौचालय ,खेलकूद का सामान लाइब्रेरी पुस्तकालय आदि उपलब्ध है। 

👉10) विद्यालय परिसर का विवरण - विद्यालय भवन दो नाली में बना हुआ है। 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0Q83FkQuRhBiTa4HL8Sf6wjVh41zg5HGBhrK4i8zJgXWyEGAhwwDucMrB1oexCY4il&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz

संकलन एवं सहयोग : श्री हर्षवर्धन जमलोकी 

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड


Comments

Total Pageviews