अन्तर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस

29 मई 1953 को एवरेस्ट पर,

मानव ने अपना परचम लहराया।


एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे शेरपा ने,

एवरेस्ट पर  मिलकर फतह पाया।। 


 सन् 2008 में नेपाल सरकार ने,

अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया।


सागरमाथा और चोमोलुंगमा  नाम से,

हिमालय के मस्तक तिलक लगाया।।


एडमंड हिलेरी के मृत्यु के उपरांत,

उनकी याद में  दिवस मनाया जाता।


नेपाल सरकार द्वारा इस दिन देश में,

विविध स्मारक कार्यक्रम किया जाता।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews