197/2026, बाल कहानी- 07 नवम्बर
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 197/2026
*07 नवम्बर 2026 (शनिवार)*
#बाल_कहानी - #माटी_की_कीमत
-----------------------
हमारे गाँव में रामू माटी के बर्तन बनाता था और उनको बाजार में बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रामू के दो बच्चे दीपक और दिवाली बहुत ही होशियार और शान्त स्वभाव के बच्चे थे। गाँव में सभी अच्छे पैसे वाले थे। दीपावली पर सभी पटाखे खरीद कर लाये।
लेकिन रामू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने बच्चों को पटाखे दिला सके। उनके पड़ोस में सोहन और मोहन दीपक और दिवाली का मजाक बना रहे थे। दोनों बच्चों ने अपने पिता से कहा कि, "हमको भी पटाखे चाहिए। इसलिए हम भी पिताजी आपके साथ दीपक बनाकर बेचने के लिए चलेंगे।" दूसरे दिन सभी बाजार में दीपक बेचने के लिए गये। लेकिन किसी ने भी ज्यादा नहीं खरीदे। दोनों बच्चे मायूस हो गए। पिताजी ने कहा, "बच्चों! आप परेशान न होना। इस त्योहार पर मेरी माटी चारों तरफ चमकेगी और मेरी माटी का नाम है दीपक। दीपावली जो हर की जुबान पर आएगा। तभी दिवाली ने एक गाना गाया- दिवाली आयी, दीपक ले लो, अपने घर में उजाला कर लो। कम पैसे की जुगाड़ है, माटी की पहचान है।।" गाना सुनते ही सभी की आँखों में पानी आ गया। नन्हीं बच्ची की आवाज में जादू छा गया। दीपक बिकने लगे फटाफट! पैसे आने लगे। लगातार सारे दीपक बिकने के बाद दीपक और दिवाली बहुत खुश हुए। वे पटाखे लेकर घर को वापस आये। दोनों बच्चों ने अपने दरवाजे पर पटाखे जलाकर सोहन और मोहन को शर्मिन्दा कर दिया। पैसे की ताकत हमेशा नहीं रहती लेकिन माटी की चमक और माटी से बने दीपक हमेशा हमारे देश की संस्कृति को बरकरार रखेंगे तब सभी गाँव वालों ने रामू से माफी माँगी और कहा कि, "हमको भी अपने बनाए हुए दीपक दे दो ताकि अपने-अपने दरवाजा पर उजाला कर सकें। सभी ने रामू की तारीफ की। रामू बहुत खुश हुआ और कहा कि, "यह मेरे हाथों की मेहनत और माटी की चमक हमारी देश की ताकत है। इसको कभी मिटने नहीं दूँगा।" फिर सभी ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी एक-दूसरे को और गले लगाया। फिर संकल्प लिया कि दीपक बनाने वाले हाथों को कभी कम न होने देंगे।
#संस्कार_सन्देश -
हमें अपनी संस्कृति को सजाकर रखना है। दीपक हमारे देश की पहचान है।
कहानीकार-
#पुष्पा_शर्मा (शि०मि०)
पी० एस० राजीपुर, अकराबाद,
अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment