४२५~ रूपम सक्सैना (स०अ०) प्रा०वि० दरिगपुर, ब्लॉक- शीतलपुर जनपद- एटा, उत्तर प्रदेश

       🏅अनमोल रत्न🏅

"If we have been lucky enough to be successful in life. Let's reach out and extend a helping hand to our fellow passengers on this journey."

*रहें जागरूक और करें बचाव*
*स्वच्छता ही है एक सुझाव*
*घरों में कुछ दिन रहना होगा*
*कदम मिलाकर चलना होगा*
- रूपम सक्सेना

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-एटा से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन रूपम सक्सेना जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता न सिर्फ अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया, बल्कि शिक्षण के विविध कौशलों एवं विधियों के प्रयोग से विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। जो हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयास है। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2610870585857189&id=1598220847122173

👉1-
शिक्षक का परिचय:-
👩🏻‍🏫रूपम सक्सैना (स०अ०)
प्रा०वि० दरिगपुर, ब्लॉक- शीतलपुर
जनपद- एटा, उत्तर प्रदेश

नियुक्ति तिथि- 05 सितंबर 2018

👉विद्यालय की समस्याएं:-
विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनेक समस्याएं विद्यालय में मौजूद थीं।
● छात्रों एवं अभिभावकों का शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव
● संसाधनों की कमी
● परम्परागत तरीके से शिक्षा
● समयबद्धता की कमी
● विद्यालयी भौतिक परिवेश में नीरसता
● छात्रों के लिए स्वयं को अभिव्यक्त करने के अवसरों में कमी

👉विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
🥀कार्यभार ग्रहण करने के बाद बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि जाग्रत करने के लिए 🤹🏻‍♂️खेल-खेल 🤹‍♀️ में शिक्षा देनी प्रारम्भ की।
🥀 विभिन्न एप जैसे *दीक्षा एप, चॉकलिट एप, यू-ट्यूब* आदि की सहायता से *ICT* का प्रयोग करते हुए बच्चों को तकनीकी से जोड़ा।
🥀 पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के *व्यक्तित्व विकास* के लिए उन्हें समय-समय पर राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न बिन्दुओं पर *चर्चा, रोल-प्ले, वाद-विवाद, लेखन, चित्रण* आदि के अवसर प्रदान किए।
🥀 *अभिभावक सम्पर्क* बढ़ाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं सरकार द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु किए जा रहे प्रयासों को समझाया।
🥀 विद्यालयी भौतिक परिवेश को आकर्षित बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के *टी.एल.एम., क्राफ्ट एवं पेंटिंग* बनाई गई।
🥀कक्षा को रोचक बनाने हेतु छात्रों को *स्व-अभिव्यक्ति के विभिन्न अवसर* उपलब्ध कराये गए।
🥀 छात्रों को *जनपद स्तर पर विभिन्न प्रदर्शनी में प्रतिभाग* कराया।
🥀 *स्कूल बैंक* द्वारा छात्रों में पैसे जोड़कर स्वयं की छोटी-छोटी आवश्यकताओं जैसे- कॉपी, पेंसिल, रबड़, डिब्बी आदि को स्वयं पूरा करने की आदत डलवायी एवं घर पर पैंसिल, रबड़, कटर, रंग आदि भूल जाने वाले छात्रों को एक दिन के लिए *स्कूल बैंक से लोन लेने* की व्यवस्था की गई।
🥀 *स्कूल लाईब्रेरी* का आकर्षित तरीके से सफल क्रियान्वयन किया।









👉 *🤹🏻‍♂️खेल-खेल🤹‍♀️ में शिक्षा* -
🥀 छात्रों को अपने देश की मिट्टी से जोड़ने के लिए मिट्टी के खिलौने बनवाए।
🥀 *पर्यावरण से जोड़ने* हेतु छात्रों से 🌳 *वृक्षारोपण* कराया और साथ ही *रोपित पौधों की जिम्मेदारी* छात्रों को एक-एक पौधा गोद देकर की गई।
🥀 राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न बिन्दुओं जैसे- *💧जल संरक्षण, गौरैया संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छता, पॉलीथिन, कचरा प्रबंधन* आदि पर विभिन्न *रोल-प्ले* करा कर छात्रों के व्यक्तित्व को परिमार्जित किया।
🥀 छात्रों को *विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट* जैसे- 🐟मछली, 🐅शेर, 🐢कछुआ, 🦒जिराफ, 🦋तितली, 🐰खरगोश, 🦅चिड़िया, 🌷फूल, 🎪झोपड़ी आदि बनाने सिखाए।
🥀 चुनाव द्वारा *बाल संसद का गठन* करके छात्रों को विद्यालय की कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई।
🥀 *प्रत्येक शनिवार खेल आयोजन* एवं प्रथम आने वाले छात्रों के उत्साह वर्धन हेतु *पुरुस्कारों (📕कॉपी,✏️ पेंसिल,🎨 रंग आदि)* की व्यवस्था की गई।

👉 विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धियां -
🥀 शैक्षिक संवर्धन हेतु छात्रों के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🥀 छात्रों की *80% से ऊपर लगातार उपस्थिति*।
🥀 विद्यालय को *जनपद एवं मण्डल स्तर पर पहचान* दिलाई।
🥀 *मिशन शिक्षण संवाद द्वारा *लिटिल मास्टर* में छात्रों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भेजे गए।
🥀 गांव के *प्राईवेट स्कूलों से ग्रामीणों का सरकारी विद्यालय के प्रति रूझान बढ़* गया है।
🥀 अरबिंदो सोसायटी की प्रदर्शनी में छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने पर समाचार पत्रों में स्थान मिला।

👉 *छात्र उपस्थिति* -
🥀 अच्छी छात्र उपस्थिति हेतु विद्यालय में *खेल एवं विभिन्न एक्टिविटीज़* को स्थान दिया गया।
🥀 *प्रतिदिन पी.टी., 🧘🏻‍♀️योगासन, शिक्षाप्रद कार्टून फिल्मों को दैनिक जीवन* का अंग बनाया गया।
🥀 छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का स्वस्थ आयोजन किया गया।
🥀 घर-घर जाकर *अभिभावक संपर्क* बढ़ाया गया।
🥀 विभिन्न बैठकों का ससमय आयोजन किया गया एवं *छात्रों की उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत* कराया गया।
🥀 जनपद स्तर पर *स्कूल चलो रैली में प्रतिभाग एवं विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु रैली का बड़े मनोरंजक तरीके से आयोजन किया गया*।








👉 *शिक्षक की उपलब्धि* -
🥀 *अरबिंदो सोसायटी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एटा, उप शिक्षा निदेशक / डाइट प्राचार्य एटा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा द्वारा जनपद एवं मण्डल स्तर पर शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार हेतु सम्मानित किया गया।*
🥀 राष्ट्रीय शैक्षिक संघ द्वारा सम्मानित
🥀 *ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में जनपद स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने हेतु सम्मानित*
🥀 *उमंग प्रोग्राम* के अन्तर्गत चॉकलिट ऑनलाइन प्लेटफार्म द्वारा एप्रिश्येटेड
🥀 महिला दिवस पर *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ* के अन्तर्गत जनपद स्तर पर सम्मानित
🥀 *निष्ठा प्रोग्राम* के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर एन.सी.ई.आर.टी. के विषय विशेषज्ञों एवं आगरा डायट प्राचार्य द्वारा के.आर.पी. के रूप में सम्मानित।

👉 मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: -

*सभी शिक्षकों को रखे जोड़कर,*
*जहाँ हम सब करते अपने नवाचार शेयर,*
*सुबह सवेरे प्रेरित सुविचार,*
*ऐसे मिशन शिक्षण संवाद को मेरा नमस्कार🙏*

मिशन शिक्षण संवाद द्वारा हम सभी शिक्षकों को एक अटूट सूत्र में संजोकर पिरोया गया है। जहाँ दूसरे शिक्षकों को देखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आपके लिए मेरा बस यही संदेश है कि *जो सफर इख्तियार करते हैं वहीं मंजिलों को पार करते हैं।*

👉 *शिक्षक समाज के लिए संदेश* -
🥀 अपने आपको कभी किसी से कम न समझें। समाज तभी उन्नति कर सकता है जब लोगों की सोच में उन्नति हों। प्रयास करें एवं प्रयत्न सदैव जारी रखें। बच्चों के शिक्षक होने के साथ-साथ उनके मित्र भी बनें। जीवन की इस यात्रा में दूसरों की मदद करें।
धन्यवाद🙏🙏🙏

संकलन एवं सहयोग:
विकास मिश्र
03-04-2020
मिशन शिक्षण संवाद एटा

Comments

Total Pageviews