४३२~ अशर्फी लाल सिंह (प्र०अ०) पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोल गदहिया, ब्लॉक- चित्रकूट, जनपद- चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

      🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- चित्रकूल से, तन, मन, धन से शिक्षा के उत्थान को समर्पित अनमोल रत्न शिक्षक साथी भाई अशर्फीलाल जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से समस्त विद्यालय परिवार के साथ मिलकर अपने विद्यालय न सिर्फ सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया बल्कि विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित कर दिखाया। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2620091028268478&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
अशर्फी लाल सिंह (प्र०अ०)
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोल गदहिया, ब्लॉक- चित्रकूट,
जनपद- चित्रकूट, राज्य- उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति:- 20-02-1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:- 23-01-2014

👉2- विद्यालय की समस्याए:-
●1- जब मैंने यहां चार्ज लिया, छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति बहुत कम रहती थी।
●2- बाउंड्री वाल न होने से अन्ना जानवर पूरे विद्यालय परिसर को गन्दा करते थे।
●3- विद्यालय का भौतिक परिवेश ठीक न था।
●4- पेयजल की समस्या और शैक्षिक गुणवत्ता सामान्य प्राथमिक स्कूलों जैसी थी।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
🥀1- गहन अभिभावक सम्पर्क किया और उनको विश्वास दिलाया कि अब यह विद्यालय जिले का श्रेष्ठ विद्यालय बनेगा।
🥀2- ग्राम प्रधान, ग्राम शिक्षा समिति के सहयोग से विद्यालय में निर्माण कार्य एवं भवन की मरम्मत का कार्य कराया गया।
🥀3- विद्यालय के भौतिक परिवेश को मनोहारी बनाया गया।
🥀4- वर्षा जल संचयन के लिए वाटर रिचार्ज संयंत्र की स्थापना।















👉4- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
⚘स्मार्ट कक्षाएं संचालित।
⚘गतिविधियों एवं खेल कूद के माध्यम से शिक्षा।
⚘बाल संसद का गठन एवं बाल मैत्रिक विद्यालय।
⚘बच्चों के द्वारा विद्यालय के सुरक्षा दल का गठन।

👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
🥀A- नामांकन विवरण: 130
🥀B- उपस्थिति: 75-80%
















🥀C- पुरस्कार विवरण:
🏅1- स्वच्छता पुरस्कार (2016)
शिक्षक दिवस के दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा।
🏅2- उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2017 (जिलाधिकारी द्वारा)
🏅3- स्वच्छता पुरस्कार जिला स्तर व राज्य स्तर पर *प्रथम पुरस्कार*
2017, जिसमें विद्यालय को 100%अंक प्राप्त हुए।
🏅4- राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार (शिक्षा निदेशक बेसिक एवं सचिव उ.प्र. प्रयागराज द्वारा 2019)
🏅5- पूर्व सांसद श्री भैरों प्रसाद मिश्र द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित 26 जनवरी- 2020
🏅अन्य उपलब्धियाँ:
प्रदूषक नियंत्रक पौधों के प्रर्दशन पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया- 2020









👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
⚘नवाचार: जल संचयन मॉडल
⚘सम्मान: जिला व राज्य स्तर पर स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार।
⚘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
🥀विद्यालय स्टाप:
⚘1- ऋतु त्रिपाठी (स.अ)
⚘2- सलमा खातून (स.अ.)
⚘3- ज्योति शिवहरे (स.अ.)
⚘4- संजय सिंह परिचारक
प्रेरणा स्रोत मेरे पिता जी श्री बृजमोहन लाल सिंह सेवा निवृत्त शिक्षक है। सदैव विद्यालय में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते है। दिव्यांग शौचालय बनवाने में पिता द्वारा अपनी पेन्शन से धन का भी सहयोग किया। आज विद्यालय में तीन कमरों में ह्वाइट बोर्ड, बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोजेक्टर, शुद्ध RO का जल, बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय व यूरिनल, बालिकाओं के लिए इनसिनिरेटर की सुविधा है। बच्चों को हैंडवासिंग की सुविधा उपलब्ध है। शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ पौधों से विद्यालय सुसज्जित है।






👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। समस्याओं का स्थाई समाधान खोजें, विद्यालय को सामाजिक चेतना का केन्द्र बनाएं।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षक समाज का दर्पण होता है शिक्षा से ही देश की उन्नति हो सकती है। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए क्योंकि इससे दो परिवार शिक्षित होते हैं।

👉9- संकलन एवं सहयोग
आर०के० शर्मा
मिशन शिक्षण संवाद चित्रकूट

ज्योति कुमारी
15- 04- 2020

Comments

Total Pageviews