यह संकल्प हमारा है

★ यह संकल्प हमारा है★

मिशन शिक्षण संवाद परिवार का,
संकल्प यह निराला है।
शिक्षा का उजियारा फैले,
संकल्प यह हमारा है।।
शिक्षा से माटी यह महके,
जन-जन तक प्रयास यह पहुँचे।
मिशन शिक्षण संवाद परिवार का,
संकल्प यह निराला है।।
विश्व गुरु है देश हमारा
हम उसकी पहचान बनें,
उद्देश्य यह हमारा है।
मिशन शिक्षण संवाद परिवार का,
संकल्प यह निराला है।।
नवाचार से सीखे हर बच्चा,
भय मुक्त हो उसकी शिक्षा,
उद्देश्य यह हमारा है।
मिशन शिक्षण संवाद परिवार का,
संकल्प यह निराला है।।
नई-नई शिक्षण विधियों
से,
उसकी जिज्ञासा पोषित हो,
रचनात्मकता का पथ हो उसका,
उद्देश्य यह हमारा है।।
मिशन शिक्षण संवाद
परिवार का,
संकल्प यह निराला है।।
जय हिंद जय भारत जय शिक्षक

रचयिता
प्रमोद कुमार
सहायक अध्यापक ,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धावनी हसनपुर ,
विकास खण्ड - बिलासपुर ,
जिला - रामपुर, उत्तर प्रदेश।


Comments

Total Pageviews