४९७~ नमिता सुयाल रा०उ०प्रा०वि० इलाइजर, ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखण्ड

 🏅#अनमोल_रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन नमिता सुयाल जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना दिया है बल्कि सामाजिक विश्वास का केन्द्र भी बनाने में सफलता प्राप्त की है। यही कारण है कि आज आपके सकारात्मक एवं अनुकरणीय प्रयासों से विद्यालय में प्रत्येक वर्ग के बच्चे एक विश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आपके यह प्रयास हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक हैं। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2852424401701805&id=1598220847122173

1..शिक्षक का परिचय: नमिता सुयाल
रा०उ०प्रा०वि० इलाइजर, ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखण्ड 


प्रथम नियुक्ति: 1 दिसम्बर 1998
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 2016 


👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास मैंने जब इस स्कूल में कार्यभार लिया तो विद्यालय में अपनी तरफ से रंगरोगन करवाया। किचन को साफ स्वच्छ किया विद्यालय परिसर में फुलवारी का निर्माण किया और अन्य सौन्दर्यकरण किया।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से अपने साथी शिक्षकों का सहयोग लिया।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से स्कूल में बच्चों की कल्चर यूनिफार्म गाइड की ड्रेस और छोटे- छोटे कार्यों में सहयोग लिया।
D- शासन के सहयोग से टॉयलेट आदि की व्यवस्था के लिए शासन का सहयोग लिया।
E- जन सहभागिता से: स्कूल में पौधरोपण करवाया।
F- अन्य सहयोग से गाँव से स्कूल में छोटे-छोटे कार्यों में सहयोग लिया गया।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम: सभी परिणाम सकारात्मक रहे।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन ओखलकांडा ब्लॉक नैनीताल जिले का सबसे दुर्गम और पिछड़ा इलाका है। हमने इस विद्यालय में सभी वर्गों के बच्चे एक साथ पढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत:  स्कूल में  छात्रों की उपस्थिति 100% तक रहती है।

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:  जिले स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किया है
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: 6 से 8 तक जिले स्तर पर बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ विद्यार्थियों ने कब बुलबुल में उत्तरभारत में दूसरा स्थान। 


👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया है ।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से पढ़ाया जाता है। रोजगार परक शिक्षा बच्चों को दी जाती है।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कार दिया गया है।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
जिस विद्यालय में पहले थे वहाँ पर छात्र संख्या 90 से 250 तक स्वयं के प्रयासों से पहुँची।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: यह एक अच्छा प्रयास है। इसके द्वारा एक टीचर को अपने कार्य को दिखाने का मंच तथा नवाचारी कार्य करने को नई ऊर्जा  मिलती है। मिशन सीखने- सिखाने में काफी मददगार है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हमें अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। कोई भी कार्य आत्म सतुष्टि के लिए करना चाहिए न कि मात्र पुरस्कार के लिए। हमारा किया गया कार्य अगर समाज को एक नई दिशा देता है तो वही हमारा पुरस्कार है। 











👉9-साभार: गायत्री पाण्डेय
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड  
                                           
10👉📝संकलन एवं सहयोग व प्रेरणा के लिए उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी  लक्ष्मण सिंह मेहता जी का मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से आभार व धन्यवाद।


नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें✍🏽

Comments

  1. प्रेरणादायक और सराहनीय

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews