आओ जानें मिशन

स्वयंसेवी शिक्षकों का संगठन, मिशन शिक्षण संवाद कहलाता है।

शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान, मानवता के कल्याण से नाता है।। 


सुविचार से होती शुरुआत, दैनिक श्यामपट संदेश कार्य। 

आज का शब्द, सामान्य ज्ञान, आज की तारीख में क्या है खास।।


 बच्चों को मिलती जानकारी, बड़े ही उत्साहित होते हैं।

इन छोटे-छोटे प्रयासों से बीज सुनहरे भविष्य का बोते हैं।।


दैनिक नैतिक प्रभात में हम, एक नैतिक कहानी सुनाते हैं। 

होती है शिक्षा छिपी इसमें बड़ी सरलता से समझाते हैं।।


 करो योग और रहो निरोग, संदेश समझ में आता है। 

यौगिक क्रियाएँ करते बच्चे, योग से नाता जुड़ जाता है॥ 


T.L.M. संसार में शिक्षक, सुन्दर T.L.M. बनाते हैं। 

इतना विशाल संग्रह जिसका, बहुत ही उपयोगी होते हैं। 


प्राइमरी- जूनियर लेबल के, सब अलग-अलग सब्जेक्ट्स के।

मिलती है प्रेरणा नया करने की, हमको इनके सहयोग से।।


काव्यांजलि में पूरे पाठों का, एक कविता रूप बन जाता है। 

हो जाता है बड़ा सरल पाठ, आसानी से समझ में आता है।। 


पढ़ाई से प्रतियोगिता तक, बहुत ही लाभकारी होता है। ऑनलाइन क्लास और वीडियोज, वर्कशीट्स, मॉडल पेपर होता है।। 


स्वरांजलि में मीठे स्वर में, पाठों का गायन करते हैं। 

प्रेरित होते हैं बच्चे, सब शिक्षा का उन्नयन करते हैं।।


 महिला सशक्तिकरण में हम, महिलाओं की बात होती है।

 शिक्षक संघर्ष, सफलता की, प्रयासों की जलती ज्योति है।।


 बेसिक के शिक्षक - छात्रों का, यह अद्भुत मंच बनाया है। 

अनमोल रत्न से शिक्षक को, बालरत्न से बच्चों को सजाया है।।


प्रकृति, पर्यावरण संजोने को, रेड-टेप अभियान अग्रसर है। प्रकृति मित्र से सम्मानित करते, वृक्षारोपण और संरक्षण है।।


विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को, इस चैनल पे साझा करते हैं। 

मिलती है प्रेरणा, विचार नये, परिवर्तन की हिम्मत रखते हैं।।


रचयिता

प्रीति महेश्वरी,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर,

विकास क्षेत्र- सालारपुर,

जनपद- बदायूँ।



Comments

Total Pageviews