गोविन्द बल्लभ पन्त

भारत के प्रमुख राजनेता और

महान स्वतंत्रता सेनानी

आज सुनाते हैं हम तुमको

गोविन्द बल्लभ पन्त की कहानी।


10 दिसम्बर 1887 अल्मोड़ा 

में जन्मे गोविन्द बल्लभ पन्त

माता उनकी श्रीमती गंगा देवी

और पिता का नाम मनोरथ पंत।।


 इलाहाबाद से शिक्षा पूरी कर

स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।

उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के 

रूप में भी आपने कार्य किया।।


हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने 

में महती भूमिका निभाई 

देश के चौथे गृहमंत्री के रूप में

भी प्रसिद्धि आपने पाई।।


1957 महान देशभक्त, लेखक को 

भारत रत्न से सम्मानित किया

7 मार्च 1961 को महान राजनेता ने 

दुनिया को अलविदा किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews