मिशन चंद्रयान 3

भारत का तिरंगा शान से 

आसमान में लहरा रहा है

नया कीर्तिमान रचने को

हमारा देश कदम बढ़ा रहा है।।


चंद्रयान-3 मिशन है बड़ा खास  

14 जुलाई 2023 को हुई शुरुआत 

वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल 

देश पर गर्व करेगा हर लाल।।


विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतरेगा

स्वर्णिम नया इतिहास रचेगा

हर भारतीय देश पर गर्व करेगा

राष्ट्र, विश्व में अग्रणी बनेगा।।


हर भारतीय की दुआ है साथ

पूरा होगा सपना यह आज

चंद्रयान 3 मिशन होगा सफल

हर भारतीय की बस यही है आस।।


गौरव का यह क्षण रचने को

हमारा देश कदम बढ़ा रहा है

जगद्गुरु भारत देश हमारा

स्वर्णिम इतिहास रचा रहा है।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews