मिशन चन्द्रयान 3

भारत की ये है, शान और अभिमान, 

देखो भारतवासियों ये मिशन चन्द्रयान। 

चन्द्रयान 3 ने भरी शानदार उड़ान, 

चाँद पर पहुँचे लैंडर विक्रम व रोवर प्रज्ञान। 


चन्द्रयान 3 के ये दोनों हैं हथियार, 

जो चाँद के, रहस्य पर करेंगे वार।

दोहराएगा इतिहास फिर एक बार, 

मिशन चन्द्रयान सफल इस बार। 


राकेश, कल्पना, सुनीता और सिरसा जैसे, 

अंतरिक्ष के चार सितारे थे वो देश में ऎसे। 

देकर बलिदान बढ़ाई अपने देश की शान, 

चाँद पर फतह करने की कोशिश थी महान। 


चन्द्रयान 3 पर सधे हैं  आज हमने कदम,

चाँद की सतह पर  पहुँच ही गए हैं हम।

विजय हासिल करके आज ही लेंगे दम,

लहरायेंगे फिर से अपना तिरंगा परचम।


रचयिता
प्रियंका सक्सेना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बैरमई खुर्द,
विकास खण्ड-अम्बियापुर, बिल्सी
जनपद-बदायूँ।



Comments

Total Pageviews