विश्व चिंतन दिवस

स्काउट गाइड के जन्मदाता,

लार्ड वेडेन पावेल का जन्मदिन आता।

विश्व चिंतन दिवस के रूप में,

22 फरवरी को मनाया जाता।


उत्तम नागरिकता की पाठशाला,

खाली समय का सदुपयोग है।

सक्रिय नेतृत्व का प्रशिक्षण,

विश्व बन्धुत्व का सहयोग है।


चारित्रिक, शारीरिक और बौद्धिक,

समाजसेवा व भाईचारा।

कर्तव्य पालन, परोपकार,

मितव्ययता से हो गुजारा।


शैक्षिक आंदोलन, सक्रियता का,

शिक्षाप्रद वातावरण का यह खेल है।

फुर्तीला, बुद्धिमान, प्रसन्नदायक,

पाठ्यसहगामी कार्यक्रम का मेल है।


अनुशासन, वफादार, प्रकृतिप्रेम,

सबका मित्र विन्रम बनें।

विश्वसनीय, बुद्धिमान और दूरदर्शी,

मन, वचन, कर्म से शुद्ध बनें।


बचपन से वृद्धावस्था तक जीवन में,

नवीन चेतना का संचार कर जाता,

स्वयं और दूसरों के प्रति वफादार हों,

सदुपयोग समय का हो जाता।


जल-थल जीव व प्रकृति प्रेम हो,

सक्रिय, दूरदर्शी उद्देश्य यह सारा है।

विश्व चिंतन दिवस पर आज,

यह संकल्प हमारा है।


रचयिता

बबली सेंजवाल,
प्रधानाध्यापिका,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण,
विकास खण्ड-गैरसैंण 
जनपद-चमोली,
उत्तराखण्ड।


Comments

Post a Comment

Total Pageviews