७२३~ अनमोल रत्न बिपिन कुमार सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर खास, ब्लॉक- मोतीचक, जनपद- कुशीनगर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद कुशीनगर से अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी बिपिन कुमार सिंह जी से करवा रहे हैं जिन्होंने अपने सकारात्मक प्रयासों से विद्यालय की प्रगति में चार चाँद लगाते हुए, विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा विद्यालय में किए जा रहे विविध प्रयासों को-

👉1- शिक्षक- बिपिन कुमार सिंह (स०अ०)
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर खास, ब्लॉक- मोतीचक, जनपद- कुशीनगर, राज्य- उत्तर प्रदेश
https://www.facebook.com/share/p/1JLSMtTUo3/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 2018

👉4- शिक्षक के रूप में आप द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।
विद्यालय में जुड़ने से पूर्व मैंने पुणे में 5 साल एक सॉफ्टवेयर कंपनी अर्नम टेक्नोलॉजी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। उसके बाद 5 साल सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूम में कक्षा 10 तक गणित एवं कक्षा 12 तक कंप्यूटर साइंस पढ़ाया। उसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद में न्युक्ति के बाद अपने 10 साल के अनुभव के आधार पर बचों के साथ आईसीटी का शत प्रतिशत प्रयोग किया और विद्यालय का डिजिटलीकरण किया और फेसबुक पर विद्यालय के नाम एक पेज बनाया और रोज़ उसमें कंटेंट डालने लगा और आज तक डाल रहा हूँ और इसके साथ साथ पूरे विद्यालय में निजी विद्यालयों की तरह रेड, ग्रीन, येलो, ब्लू हाउस का गठन किया और उसके हाउस इंचार्ज का और हाउस कैप्टेन का चुनाव द्वारा गठन किया। तत्पश्चात इको क्लब के अंतर्गत पूरे कैबिनेट का गठन किया। विद्यालय में मीना मंच के कैबिनेट गठन उर्मिला मैडम के सहयोग से किया। विद्यालय में प्रार्थना हेतु रोज़ अंग्रेज़ी और हिंदी में प्लेज और प्रतिज्ञा का फॉर्मेट दिया। राष्ट्र्गान को करोके म्यूजिक के लिए प्रेरित किया साथ साथ हर पूरे विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए चार हाउस के यूनिफार्म को ख़रीदने के लिए प्रेरित किया विद्यालय में एडमिशन के समय विद्यालय समय से पूर्व लोगों से मिल कर एडमिशन में अताशीत वृद्धि किया। 2018 में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही मेरा संकल्प रहा कि गरीब और वंचित बच्चों को समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर
समुदाय के सहयोग और नवीन शिक्षण विधियों द्वारा गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देकर कार्य किया। इस विशेष कार्य में मिशन शिक्षण संवाद के रोज़ के ह्वाट्सऐप ग्रुप के मैसेजस ने बहुत मदद की।







✍️मेरे प्रमुख कार्य एवं पहल:
1- इंटर हाउस कम्पटीशन से बच्चों के बीच प्रतियोगिता का विकास|
2. विद्यालय के फेसबुक चैनल का निर्माण।
3. ⁠बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस और वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम की रूप रेखा का निर्माण।
4. ⁠ स्मार्ट बोर्ड का प्रयोग करके शैक्षणिक वीडियो का निर्माण और अपलोड।
5-विद्यालय में मीना मंच के गतिविधियों का संचालन
6-इको क्लब और पर्यावरणीय अभियान (एक पौधा माँ के नाम) के साथ साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर वन विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण
7-विज्ञान एवं गणित के मॉडल (ऐड मशीन , bluetooth speaker, smart dustbin,obstacle avoidance car using Arduino Uno, Light following car आदि)।
8-100 percent attendance award in every month, star student of month , best. Discipline award.
9-attendance, handwriting, communication, discipline badge ka concept.
10. NMMS exam की तैयारी हेतु विद्यालय के बाद 1-1.5 घंटे देना।
11- बच्चों के अंदर cursive handwritting का विकास।
12-बच्चों के अंडर आउटपास की अवधारणा जिससे बच्चे बिना आउटपास के कक्षा के बाहर नहीं जाते।
13- विद्यालय की पीटी टीम का उत्कृष्ट
प्रदर्शन।
14. संकुल बैठक में कई बार इन उपलब्धियों पर चर्चा।












































👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
1. शिक्षक दिवस पर वृक्षारोपण-
5 सितम्बर 2025 को “एक पेड़ गुरु के नाम पर” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक व्यास मुनि सिंह, सहायक अध्यापक बिपिन सिंह, सहायक अध्यापिका उर्मिला देवी तथा शिक्षामित्र अजय कुमार सिंह ने साथ मिलकर पौधे लगाए।
2. विद्यार्थियों के साथ सहभागिता-
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू हाउस के बच्चों को भी शामिल किया गया। बच्चों ने पौधारोपण और रंगोली बनाने में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।
3. बाल वाटिका विशेष कार्यक्रम-
छोटे बच्चों के लिए “बाल वाटिका विशेष कार्यक्रम” आयोजित किया गया, जिसमें कविता-पाठ, नाटक, खेलकूद गतिविधियाँ और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ करवाई गईं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ी।
4. खेल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम-
विद्यालय के खेल दिवस पर आपने बच्चों को खेल के साथ संस्कृति जोड़ने का अवसर दिया। इस अवसर पर “खिलाड़ी का संघर्ष और सफलता” विषय पर एक प्रेरक स्किट प्रस्तुत की गई।
5. 100% उपस्थिति सम्मान
विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने की प्रेरणा मिली।
6. स्टार स्टूडेंट चयन
हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को “स्टार स्टूडेंट ऑफ द मंथ” चुना गया। कक्षा 3 की रोशनी और कक्षा 6 की रिया को अगस्त माह में सम्मानित किया गया।
7. “मेरा विद्यालय मेरा अभिमान – मेरा संकल्प” अभियान
👉A- विद्यालय में नामांकन- 230 (2023-24)
विद्यालय में नामांकन-  232 (2024-25)
विद्यालय में नामांकन-  250 (2025-26)
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
सत्र - 23-24:  70%
सत्र - 24-25:  72%
सत्र - 25-26:  80%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 30% से 35%
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
वर्ष : 2022-23
परीक्षा का नाम: NMMS
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या : 02
वर्ष : 2023-24
परीक्षा का नाम: NMMS
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या : 01
वर्ष : 2024-25
परीक्षा का नाम: NMMS
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या : 02
परीक्षा का नाम: Inspire Manak Award
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या : 01
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
वर्ष : 2018-19,  2019-20,  2020-21
प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर: PT block
विद्यार्थियों की संख्या: 12
वर्ष : 2024-25
प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर: लोकगीत ब्लॉक
वर्ष : 2024-25
विद्यार्थियों की संख्या: 8
प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर: गोला क्षेपण ब्लॉक
वर्ष : 2024-25
विद्यार्थियों की संख्या: 1
(स्तर में- ब्लॉक, जिला, राज्य, राष्ट्रीय लिखना है)
विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियाँ (2024– 2025)
1. 2025 (ज़िला  स्तरीय) – छात्रा कविता को विज्ञान क्विज में शामिल किया गया।
2. मार्च 2025 – निपुण छात्र सम्मान में
रोशनी  (कक्षा 2) को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंसिल बॉक्स सेट, टिफिन, पानी की बोतल, कॉपी आदि पुरस्कार स्वरूप मिले।
3. विद्यालय के पूर्व छात्र संदीप चौरसिया का बीएसएफ़ में चयन (2025)
4. ⁠इन्स्पायर मानक अवार्ड में महाराजगंज ज़िले में प्रिंस की प्रतिभागिता
5.बच्चों को राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में तथा इंस्पायर मानक अवॉर्ड में चयनित करने के पश्चात सह्यक अध्यापक बिपिन सिंह का जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मान ।
👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण।
  मेरे नवाचार       
1- शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम पर” वृक्षारोपण।
2. हर माह स्टार स्टूडेंट ऑफ द मंथ का चयन।
3. 100% उपस्थिति पर विद्यार्थियों का सम्मान।
4. खेल दिवस पर प्रेरक स्किट – खिलाड़ी का संघर्ष और सफलता।
5. बाल वाटिका के बच्चों हेतु विशेष कार्यक्रम।
6. “मेरा विद्यालय मेरा अभिमान – मेरा संकल्प” अभियान।
7. पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों को सौंपना।
8. प्रेरक कहानियों से प्रेरक शिक्षण पद्धति।
9. रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।
10. हाउस सिस्टम (रेड, ग्रीन, ब्लू, येलो) में बच्चों की भागीदारी।
11. राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।
12. विद्यार्थियों को मंच पर बोलने का अवसर।
13. सामूहिक प्रार्थना में प्रेरणादायी विचार।
14. रचनात्मक लेखन (कविता, कहानी) गतिविधियाँ।
15. अभिभावक-शिक्षक संवाद बैठक।
16. स्टूडेंट ऑफ द वीक की घोषणा।
17. सफाई और स्वच्छता अभियान में बच्चों की सहभागिता।
18. हर कक्षा में जिम्मेदारी बाँटना (मॉनिटर प्रणाली)।
19. बच्चों को विद्यालय की सजावट में शामिल करना।
20. पर्यावरण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता।
21. बच्चों को पौधे–पालक कार्यक्रम से जोड़ना।
22. सामूहिक जन्मदिन उत्सव मनाना।
23. बच्चों को पुस्तकालय उपयोग के लिए प्रेरित करना।
24. बाल सभा का आयोजन।
25. विशेष दिनों पर निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता।
26. बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण हेतु प्रयोगात्मक शिक्षा।
27. स्टूडेंट लीडरशिप टीम का गठन।
28. विद्यालय की दीवारों पर शैक्षिक चित्रांकन।
29. बच्चों को प्रेरणादायी स्लोगन लिखने की गतिविधि।
30. विभागीय और सामाजिक सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन।
👉7- संकलन: मंजू सिंह संयोजक कुशीनगर
टीम शैक्षिक दर्पण मिशन शिक्षण संवाद

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
01-10-2025

Comments

Total Pageviews