गुरु नानक जयंती

सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु

गुरु नानक जी को माना जाता है

भारतीय संस्कृति में धूमधाम से 

कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है।।


कार्तिक पूर्णिमा को प्रकाश पर्व 

के रूप में मनाया जाता है 

प्रकाश पर्व पर देश भर में  

गुरुद्वारों को सजाया जाता है।।


गुरु नानक जी की शिक्षाएँ

एकता, भाईचारे का संदेश देती हैं

सभी के जीवन के पथ को 

उनकी शिक्षाएँ आलोकित करती हैं।। 


गुरु नानक जी का व्यक्तित्व 

हमारे जीवन को प्रेरणा देता है 

प्रेम, शांति और सद्भाव से 

जीवन जीने को प्रेरित करता है।।


आओ इस प्रकाश पर्व को 

बड़ी धूमधाम से मनाएँ

गुरु नानक जी की शिक्षाओं को 

अपने जीवन में अपनाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews