संविधान दिवस

भारतवर्ष का हो एक विधान,

सबको मिले अधिकार समान।

गुलामी से पाने को निजात,

निर्माण किये गये स्व-संविधान।।


विचारों की एकता, रक्खा सबका ध्यान,

अधिकार मिले, करें स्वयं कर्तव्य प्रधान।

विश्व संविधान की बारी किया पहचानी,

जनता में निहित, सर्वोपरि शक्ति मानी।।


26 नवम्बर 1949 को,

संविधान बनकर तैयार हुआ तैयार।

संवैधानिक मूल्यों के प्रति,

नागरिकों को हुआ हर्ष अपार।।


2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा, 

26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।

भीमराव अंबेडकर थे प्रारूप समिति के अध्यक्ष 

कानून और विधान बनाने में थे पूर्णता वह दक्ष।।


विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान,

448 अनुच्छेद, 12 अनुसूची में वर्णित है विधान।

मूल संविधान है हस्तलिखित,

राष्ट्र को समर्पित हुआ संविधान महान ।।


26 नवम्बर 1915 को पहली बार,

संविधान दिवस मनाने की घोषणा हुई।

संविधान की सर्वोच्चता के प्रति,

भारतीय जनता को सुखद प्रेरणा हुई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews