भारतीय शहरों के उपनाम

कोलकाता महलों का शहर है,

कोच्चि अरब सागर की रानी।

जयपुर शहर गुलाबी नगरी,

मंसूरी पर्वतों की रानी।।


ऋषिकेश है योग सिटी,

स्टील सिटी जमशेदपुर।

सूरत है डायमंड सिटी,

गोल्डन सिटी है अमृतसर।।


नासिक मदिरा की राजधानी,

ब्लू सिटी जोधपुर।

पुणे है डेक्कन क्वीन कहाये,

मुम्बई द्वीपों का शहर।।


उत्तर भारत का मैनचेस्टर,

कहलाता कानपुर।

पुड्डुचेरी पूरब का पेरिस,

ऑरेंज सिटी नागपुर।।


भारत का स्कॉटलैंड,

शिलांग सुहाना है।

श्रीनगर झीलों का शहर,

जाना-पहचाना है।


रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,

(स्टेट अवार्डी टीचर)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews