बाल दिवस

प्रथम प्रधानमंत्री भारत के

१४   नवम्बर को जन्मे थे।

बहुत प्यार बच्चों से करते

चाचा नेहरू कहलाते थे।।


उनका जन्म दिवस ही तो

बाल दिवस का रूप बना।

भिन्न-भिन्न तिथियों में विश्व

अब बाल दिवस है रहा मना।।


पर भारत में  हैं इसे  मनाते

नेहरू जी के जन्मदिवस पर।

केन्द्रित ध्यान सबका करते

बच्चों के अधिकारों  पर।।


शिक्षा, स्वास्थ्य, सुसंस्कार दें

बाल श्रम से इन्हें बचाना है।

ये कर्णधार हैं भावी पीढ़ी के

सुनागरिक इन्हें बनाना है।।


कच्चे घड़े हैं ये सब बच्चे

जैसा चाहों दे  दो आकार।

पर ध्यान रहे हमें हमेशा

सुरक्षित रखेंगे इनके अधिकार।।


आओ आज संकल्प करें अब

महापुरुष इन्हें बनाएँगे  हम।

सार्थक हो यह बाल दिवस तब

मिल वन्दे मातरम् गाऍंगे हम।।


रचयिता
बी0 डी0 सिंह,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट विद्यालय मदुंरी,
विकास खण्ड-खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।



Comments

Total Pageviews