कारगिल विजय दिवस

धन्य थे भारत माता के वीर

और धन्य उनकी जवानी थी

अपने लहू से जिन्होंने लिख दी 

कारगिल की अमर कहानी थी।।


भारत माता की रक्षा में वो

जांबाज दुश्मन से टकराए

उनकी वीरता और साहस देखकर

दुश्मन भी डर से घबराए।।


कारगिल युद्ध में जीत दिलाकर

भारत का परचम लहराया।

शहीद हो गए अनेकों वीर हमारे

युद्ध में अदम्य साहस दिखलाया।।


1999 के भारत-पाक कारगिल युद्ध में 

हमारे देश के 570 जवान शहीद हुए

'ऑपरेशन विजय' के तहत की जीत हासिल कर 

वीर इतिहास में अमर हुए।।


26 जुलाई को हम कारगिल विजय स्मृति 

शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं

अमर शहीदों के पराक्रम और शौर्य पर

हम श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews