ईश्वर चन्द्र विद्यासागर

भारत की धरती पर जन्मे 

वह महान समाज सुधारक

संस्कृत में उन्हें महारत हासिल

नाम उनका ईश्वर चन्द्र विद्यासागर।।


26 सितम्बर 1820 में जन्मे

वह बंगाल के लेखक बड़े महान

संस्कृत विद्यालय ने उनको

विद्यासागर की उपाधि दी प्रदान।।


विधवा पुनर्विवाह के प्रबल समर्थक

स्त्री शिक्षा के प्रचारक वह

लोग उनको दया का सागर कहते

देश के महान समाज सुधारक वह।।


29 जुलाई 1891 प्रकृति में विलीन हुए 

देश के महान परोपकारी।।

भारत सरकार ने 1970 को उनकी 

स्मृति में डाक टिकट किया जारी।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews