अब्दुल कलाम

हमारे देश के प्रख्यात वैज्ञानिक, 

भारत गणराज्य के वो पूर्व राष्ट्रपति।

नाम अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम, 

वो भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति।।

 

15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में,

जन्म अब्दुल कलाम ने पाया।

अपने हौसलों की ऊँची उड़ान से,

असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।।


इसरो और डीआरडीओ का कार्य,

उन्होंने व्यवस्थापक बखूबी सँभाला।

मिसाइल और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में,

कार्य करके मिसाइल मैन नाम पाया।।


भारत रत्न और पद्म विभूषण से, 

सम्मानित हुए अब्दुल कलाम।

अपने विचारों से युवा पीढ़ी को,

प्रेरणा देने वाले थे अब्दुल कलाम।।


महान वैज्ञानिक और युवा पीढ़ी के, 

प्रेरणा स्रोत हुए कलाम।

27 जुलाई 2015 मेघालय शिलांग,

में  प्रकृति में विलीन हुए कलाम।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews