विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

वनस्पति और जीवों के संरक्षण को जागरूक करने हेतु,

28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

आज लगाते हैं पेड़ अधिक, होते हैं कार्यक्रम आयोजित,

प्रकृति संरक्षण करना है बहुत जरूरी, बताया जाता है।


थीम है वर्ष 2022 "कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज",

आज का दिन प्रकृति को समर्पित किया जाता है।

टॉलस्टॉय ने कहा," इंसान प्रकृति का रिश्ता टूटने ना पाए",

पेड़ जानवर बचाने के लिए अभियान चलाया जाता है।


स्वस्थ पर्यावरण है हमारे स्वास्थ्य का आधार,

चलो लगाएँ पेड़-पौधों का छत-गमलों में अंबार।

प्रकृति के लिए उपयुक्त नहीं प्लास्टिक पॉलिथीन,

अधिकाधिक वृक्षारोपण कर, कर्तव्य का करें निर्वहन।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।



Comments

Total Pageviews