जादुई चक्का TLM

 *जादुई चक्का*
*‍आवश्यक सामग्री*-
     दफ़्ती, पेंच, ढिबरी,रंग,कागज सफेद व रंगीन 


*निर्माण विधि*-
सर्प्रथम गत्ते को दो जगह गोलाकार में काटेंगे चित्रानुसार एक छोटा और एक थोड़ा बड़ा ।
बड़ा गोल गत्ता नीचे रहेगा उस पर कोई कागज लगाकर,  जिन शब्दो के बारे में बताना हो (राष्ट्रीय प्रतीक,पर्यायवाची शब्द ,संतुलित आहार ) उनके नाम समान दूरी पर लिखेंगे ।
 
ऊपर वाले गोले पर दो खांचे काटेंगे। 
    खांचों का आकार उतना रहेगा जितने में नीचे वाली दफ़्ती पर प्रकरण के अनुसार उतनी ही संख्या में चित्र व नाम लिखा जा सके।
   छोटे गोले को बड़े गोले पर सेट करके नीचे नीचे वाले गोले पर खाँचो की पेंसिल से नाप ले लेंगे और ऊपर वाले गोले पर एक जगह निशान बना लेंगे फिर उस निशान को प्रश्न वाले शब्द पर सेट करके घुमा घुमा कर दिखाई देरहे  खाँचो में नाम व चित्र बना लेंगे।

दोनों दफ़्तियों को अलग करके रंगों से सजाकर बीच मे पेंच की सहायता से ऐसे सेट करेंगे ताकि ऊपर वाला गोला आसानी से घूम सके।
*‍♂उपयोग*
जिस भी शब्द का उत्तर देखना हो उसके सामने निशान सेट करेंगे तो एक खांचे में चित्र व दूसरे में उत्तर लिखा आएगा।
*नोट*

दोनो खाँचो की कटिंग अलग अलग जगह है लेकिन ऐसे काटेंगे कि नाप के आधार पर दोनों एक सीध में हो जिससे नीचे वाली दफ़्ती पर निशान लगाने पर ,निशान ऊपर नीचे एक सीध में आये।
*‍ऋचा मौर्य स0अ0*
_*प्राथमिक विद्यालय नयागांव, हरदोई*_
_✏संकलनकर्ता:-_
*टीम मिशन शिक्षण संवाद*

1-फेसबुक पेज:-
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc


Comments

Total Pageviews