महिला सशक्तिकरण विशेषांक-280
*महिला सशक्तिकरण विशेषांक-280*
फ़ेसबुक लिंक
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0PXGK2tfz14hFtfdrrSpiS9ZDNc3ddMgRfgqUs5fNfzynnfqC8hUm9vHrhoKuWYxXl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
दिनांक *15-09-2023*
*नाम-* रीता सेमवाल
*पद -* प्रधानाध्यापिका
*विद्यालय-* रा0प्रा0वि0- नीलकण्ठ विकास खण्ड यम्केश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी*👉🏻
*नियुक्ति-*
प्रथम नियुक्ति *28-03 1995* रा0प्रा0वि0 सोनला
*1997* राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरासू जनपद पौड़ी गढ़वाल
*2005 -* समन्वयक संसाधन केंद्र खिर्सू जनपद पौड़ी गढ़वाल
*2007-* प्रधानाध्यापिकाराजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंरखाल पाबौ जनपद पौड़ी गढ़वाल
*2011-* समन्वयक खण्ड संसाधन केंद्र यम्केश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल
*2014-* प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकण्ठ विकास खण्ड यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल
*विद्यालय व विद्यार्थियों की उपलब्धियां*
⭐️⭐️ विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास का एकमात्र लक्ष्य है मेरे शिक्षक का उद्देश्य रहा।
प्रत्येक विद्यालय जहाँ भी मेरी कार्यस्थली रही है वहाँ पर बच्चों को शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में हमेशा प्रमुखता से स्थान देना और प्रतिभाग कराना।
*शिक्षणेत्तर गतिविधियां*
बाल शोध मेलों, सपनों की उड़ान, कविता पाठ प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर तक प्रतिभाग कर स्थान हासिल करना।
*सांस्कृतिक, खेलकूद, कार्यक्रमों* में छात्रों ने जिला एवं राज्य स्तर तक प्रतिभाग एवं स्थान प्राप्त किया।
*टी एल एम और नवाचारी कार्यक्रम-*
1998 से प्रतिवर्ष टी एल एम प्रतियोगिताओं में विद्यालय की पहचान राज्य स्तर तक रही।
टी एल एम एवं नवाचारी शिक्षण हेतु नवाचार कोई आई एम अहमदाबाद द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त नवाचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नवाचार को प्रमुखता से स्थान दिया गया, जिसका राष्ट्र स्तरीय पुस्तक में भी अभिलेखीकरण है। मानव संसाधन मंत्रालय से आए माननीय राष्ट्रीय सचिव द्वारा अभी विद्यालय के नवाचार को सराहा गया। हाल ही में माननीय शिक्षा सचिव जी द्वारा भी विद्यालय के टी एल एम और नवाचार की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।और पुरस्कार प्रदान किया गया।
**जवाहर नवोदय विद्यालय* में भी दो विद्यालयों से छात्रों का चयन हुआ।
**मुख्यमंत्री उद्दीयमान खिलाड़ी-*
मुख्यमंत्री उद्दीयमान खिलाड़ी के तहत एक बालिका का विगत वर्ष और वर्तमान वर्ष में भी चयन हुआ।
*रैलियां*
विभिन्न अवसरों पर रैलियां निकाल जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण बचाओ, वृक्षारोपण, स्वच्छ जल, स्कूल चलो, बेटी पढ़ाओ इत्यादि अनेक रैलियां निकाल कर क्षेत्रीय जनता, छात्रों, अभिभावक को जागरूक किया गया।
अपनी भाषा बचाओ अभियान के तहत
*गढ़वाली में कवि सम्मेलन** गढ़वाली भाषा को विकसित करने के लिए गढ़वाली कवि सम्मेलन कराया गया, जिसमें राज्य स्तरीय कई श्रेष्ठ कवि जनों द्वारा अपनी प्रस्तुतियाँ दी गई।
*अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग* पुस्तक लेखन, बाल शोध, रिसोर्स पर्सन की भूमिका, मास्टर ट्रेनर की भूमिका, सी सी आर टी में प्रतिभाग, कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों में प्रतिभाग, दिव्यांग कोर्स,
*विद्यालय सौंदर्यीकरण*- विद्यालय का आंतरिक और वाह्य रंग-रोगन चित्रांकन, सौंदर्यीकरण, फुलवारियों तथा कीचन गार्डन का निर्माण एव॔ वृक्षारोपण किया गया।
*वर्तमान विद्यालय में संसाधनों की उपलब्धता-** विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विद्यालय में अनेक प्रकार के संसाधनों को विकसित किया गया।
*निर्माण-कार्य यथा-* डाइनिंग हॉल का निर्माण, आंगन निर्माण, (पक्का कारण) कार्यालय कक्ष का निर्माण,पुस्ता निर्माण, शौचालय निर्माण।
*अन्य संसाधन-* विद्यालय में 3 कंप्यूटर, एक एल ई डी, 6 पंखे, वाटर कूलर, वाटर फिल्टर, दो वॉश बेसिन, बैन्ड सैट, साउंड-सिस्टम, कार्पेट, दरियां, लाइब्रेरी हेतु पुस्तकें, कार्यालय एवं बच्चों हेतु फर्नीचर इत्यादि अनेक संसाधनों की उपलब्धता है। प्रतिवर्ष छात्रों के लिए स्वेटर, जूते, मोजे, ट्रैकसूट, टी-शर्ट की उपलब्धता।
*विशेष भोज-* विद्यालय में माह में एक या दो बार छात्रों को विशेष भोज कराया जाता है जिसमें बच्चों को कई तरह के पकवान परोसे जाते हैं।
*विद्यालय वार्षिकोत्सव*
प्रतिवर्ष विद्यालय में वृहद रुप से वार्षिकोत्सव का आयोजित किया जाता है जिसमें किसी न किसी जनप्रतिनिधि यथा विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थित होने के साथ-साथ शिक्षा विभाग के ब्लाॅक, जनपद एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति भी रहती है।
*विभिन्न अवसरों पर अभिभावकों की उपस्थिति एवं प्रतिभागिता-*
प्रत्येक माह शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करना। बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास करवाना और अभिभावकों द्वारा विद्यालय के बारे में अपनी राय देना गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य होता है। साथ ही साथ अभिभावक माताओं द्वारा मातृ सम्मेलन का आयोजन कर अनेक कार्यक्रम आयोजित करना और विशेष भोज कराना।
**शिक्षक की उपलब्धियां-*
*पुरस्कार-*
लगभग प्रतिवर्ष 1997 से टी एल एम में जनपद और राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार।
माननीय जिलाधिकारियों (दिलीप जावलकर, द्विवेदी जी, जोशी जी) द्वारा पुरस्कार अमर उजाला द्वारा पुरस्कार, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी द्वारा सम्मानित, गवर्नर पुरस्कार, शैलेश मटियानी पुरस्कार, आईआईएम अहमदाबाद द्वारा पुरस्कृत, एचआरडी द्वारा पुरस्कृत,और अन्य कई संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कार।
**जनपद स्तर पर श्रेष्ठ और उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार कई बार प्राप्त हुए*
*प्रोजेक्ट निर्माण-*
अध्यापकों द्वारा प्रथम प्रोजेक्ट निर्माण को जनपद स्तर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
साभार धन्यवाद
Comments
Post a Comment