काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2185* 🔴🔵

दिनांक- सोमवार, 29.04.2024~~~~~

कक्षा- 3, विषय- हिन्दी 
पाठ- 07,  इसमें क्या शक है (भाग 2)

राजा ने पूछा तोते से,
प्रजा करे क्या प्रेम उससे।
बोला तोता इसमें क्या शक है,
पाओगे राजा यही जवाब मुझसे।।

जो भी प्रश्न पूछता राजा,
तोते का होता वही जवाब।
इसमें क्या शक है जैसे,
उसका था तकिया कलाम।।

राजा गुस्से में फिर झल्लाया,
बेवकूफ तोते को बतलाया।
तोता का था वही जवाब,
रटा हुआ था उसने सुनाया।।

राजा सोच-सोच पछताया,
क्यों तोते को महल में लाया।
तोते ने राजा को बेवकूफ बताया,
वही जवाब बार-बार दोहराया।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र०अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर-1
ब्लॉक- सिकन्दरपुर कर्ण 
जनपद- उन्नाव 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1085* 🟣🔵 
दिनाँक- 29/04/2024, दिन- सोमवार 

कक्षा- प्राथमिक स्तर 
विषय-  पर्यावरण 
प्रकरण- वनाग्नि 

देखो! फिर जले हैं जंगल,
प्राणिमात्र का हुआ अमंगल,
चारों ओर धुआँ ही धुआँ है,
हम सबके लिए बुरा हुआ है।।
 
बेजुबान प्राणी हैं जल रहे, 
कुछ आशियाने छोड़ चले।
कुछ घौंसलों में तड़प रहे हैं, 
कुछ पेड़ों पर चहक रहे हैं।। 

जंगल में है मातम छाया, 
क्रूरमानव! ये क्या कर डाला?
तुझे जरा भी दया न आयी, 
तेरे मन निष्ठुरता क्यों छायी? 

मत जलाओ, काटो मत भाई!
तुम तो अब श्रापित हो भाई। 
जंगल हमको क्या नहीं देते?
सब उनके आश्रय में रहते।।

🙏🏻रचना-: 
माधव सिंह नेगी (प्र०अ०) 
रा० प्रा० वि० जैली, 
वि० ख०- जखोली, रुद्रप्रयाग 

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews