काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2193* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 30.04.2024~~~~~

कक्षा-05 विषय-वाटिका
पाठ-02 भाग-09

पंच परमेश्वर 

लोगों ने समझाया कि,
कर लो अब पंचायत।
तब ही जाकर खत्म होगी,
तुम दोनों की शिकायत।।

फिर पंचायत लगी,
उसी पेड़ के नीचे।
अलगू समझू भी आये,
जुम्मन भी आये पीछे।।

रामधन बोला अलगू से,
पंच किसको बनाना है।
बोले अलगू समझू चुन लें।,
इसमें क्या बतलाना है।।

समझू ने जुम्मन शेख,
कड़क से  नाम लिया।
कलेजा अलगू का,
जोर-जोर धक-धक किया।।

*रचना:-*
सुधांशु श्रीवास्तव (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर
ऐरायां, फ़तेहपुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1086* 🟣🔵 
दिनाँक- 30/04/2024, दिन- मंगलवार 

Class- 5
Subject-  English 
Lesson- 1, Ice cream man

गर्मी का मौसम है आया, 
गर्म हवाओं ने कहर बरपाया। 
गली-गली में हिलती-डुलती, 
आइसक्रीम वाला गाड़ी लाया।। 

ठण्डी-ठण्डी गोल, कोन, कप वाली, 
वनीला, चॉकलेट, स्ट्राबेरी, स्वाद वाली। 
रंग-बिरंगी सारी बड़ी रसीली, 
तन-मन को ठण्डा  करने वाली।। 

आइसक्रीम की गाड़ी फूलों की तरह,
रंग-बिरंगी सुन्दर तितलियाँ हों जैसी।
घूमते बच्चे चहुंँ ओर उसके,
मण्डरा रही मधुमक्खियाँ हों जैसी।।

🙏🏻रचना-:
अरुण गौतम (स०अ०)
रा० प्रा० वि० गाडोवाली
ब्लाक- बहादराबाद, हरिद्वार

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews