१३-प्रज्ञा श्रीवास्तव प्रा० वि० बदनपुर, मैनपुरी

मित्रों आज हम आपका परिचय उन हजारों गुमनाम शिक्षक बहिनों और भाईयों में से एक शिक्षिका बहिन प्रज्ञा श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बदनपुर जनपद- मैनपुरी का परिवर्तन के संकल्प के साथ क्रियात्मक शोध और गतिविधियों से करा रहे हैं। जहाँ एक ओर सरकार/ शासन को बेसिक शिक्षा का शिक्षक नकारात्मक नजर आता है तथा शिक्षा व्यवस्था को उलझाने वाली विभिन्न नीतियों से मनोबल कमजोर किया जाता है। वहीं हमारे सकारात्मक ऊर्जा के धनी सभी शिक्षक बहिन / भाई अनेकों विषम परिस्थितियों के बीच भी बेसिक शिक्षा को देश की अग्रिम पंक्तियों में लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। इसलिए सभी नकारात्मक सोच वालों को हम सब ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे एक- एक सकारात्मक सोच की ऊर्जा के धनी शिक्षक आपस में मिलकर शीघ्र ही सकारात्मक ऊर्जा का पावर हाउस बनाने वाले हैं। जो अपनी संकल्प शक्ति से बेसिक शिक्षा के सम्मान को हर हाल में बचाकर रहेंगे।
तो आइए देखते हैं चित्रों के माध्यम से बहिन की क्रियात्मक और सकारात्मक विद्यालयी गतिविधियाँ

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1716891545255102&id=1598220847122173
 
नोट:- यदि आप भी बेसिक शिक्षा के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संकल्पित हैं तो हमें अपना परिचय सहित अपने विद्यालय की गतिविधियाँ 9458278429 पर भेज दें क्योंकि बुराईयाँ स्वयं प्रचारित होती हैं और अच्छाईयों को प्रचारित करना पढ़ता है। शिक्षक मर्यादावश अपनी अच्छी करनी को अपने आप में बखान भी नहीं कर सकता है। यही कारण रहा कि आज अधिकतर को बेसिक शिक्षा की बुराईयाँ ही नजर आती हैं अच्छाईयाँ नहीं। तो आइए अब हम आपकी सेवा में तत्पर हैं।
विमल कुमार
कानपुर देहात

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर  ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग:-
@ http://shikshansamvad.blogspot.in
4- ट्विटर:-
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब:-
@ https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig
6- वेबसाइट:-
@ http://missionshikshansamvad.com

अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

Comments

Total Pageviews