महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 321

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-321*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष एवं सफलता की कहानी


(दिनाँक-19.04.2025)
नाम:- प्रीति मौर्या
पद:- सहायक अध्यापक
विद्यालय:- उच्च प्राथमिक विद्यालय ठनेपुर गोपापुर पट्टी, प्रतापगढ़
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇
प्रथम नियुक्ति:- मैं प्रीति मौर्या मेरी प्रथम नियुक्ति BTC प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्राथमिक विद्यालय पटखौली, पट्टी प्रतापगढ़  में 27/07/2013 में हुई।
जहां मैने इंचार्ज के रूप में कार्य करते हुए विद्यालय को संभालने का काम किया।
वर्तमान नियुक्ति:- दो वर्ष प्राथमिक विद्यालय में कार्य करने के पश्चात सीधी भर्ती से विज्ञान शिक्षिका के रूप में 05/10/2015 को मेरी नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय ठनेपुर गोपापुर पट्टी में हुई।

प्रारंभिक परिचय:- BTC करने के बाद TET पास करके जब बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति हुई तो पहली बार प्यारे प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चों से सामना हुआ शुरुआत में मुश्किल हुआ। इंचार्ज का काम बच्चो को पढ़ाते हुए कठिन लगा पर सीनियर शिक्षक का साथ मिलता रहा और सभी मुश्किल आसान लगने लगी
फिर जब उच्च प्राथमिक में नियुक्ति हुई तो बहुत ही अलग अनुभव था। यहां महिला शिक्षिका के रूप में मेरी पहली बार नियुक्ति थी।
विद्यालय की समस्याएं और सफलताएं:-

1. विद्यालय में ठहराव और विद्यालय समय में बच्चो का घूमना।

2. विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संपर्क किया गया।

3. बालिकाओं पर कोई ध्यान नहीं। देता था उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं था।

3. बच्चियों से जब मैने संवाद करना शुरू किया उनका मुझ पर विश्वास बनता चल गया।

4. बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनके माता पिता से बच्चो के विषय में  चर्चा किया।

5. विद्यालय में सभी तरह के उत्सव और जयंती को मनाया जाने लगा।

6. कला क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों का विद्यालय में रुकने और प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित किया गया।

7. वृक्षारोपण किया गया।

8. बच्चो के साथ मिलकर हर साल टेंट पार्टी एवं पाक कला प्रतियोगित रखा है जिसमें बच्चे खुशी खुशी प्रतिभाग करते।

9. बच्चो को परीक्षाओं के लिए विद्यालय में तैयारी कराई गई ।

10. कक्षा 8 बच्चो के लिए विदाई समारोह मेरे द्वारा शुरू किया गया।

11. विद्यालय में विभिन्न अवसर पर बच्चो द्वारा  पोस्टर प्रतियोगिता में  प्रतिभाग कराया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

12. बच्चो से उनके जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

13. बच्चो को स्वरचित कविता लिखने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि उनमें कल्पनाशक्ति विकसित की जा सके।

14. उपस्थिति तथा ठहराव बढ़ाने के लिए बच्चो के साथ गतिविधि कराई जाती है।

15. विज्ञान दिवस पर बच्चो द्वारा विषय विज्ञान एवं गणित का मॉडल की प्रदर्शनी विद्यालय सत्र पर लगवाई जाती है।

16. बाल दिवस पर आनंद मेला बच्चो द्वार लगवाया जाता है।

17. मीना मंच के सुगमकर्ता के रूप में छात्र एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में समय समय पर जागरूक किया जाता है।

18. बच्चो को रोज एक घंटा हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना सिखाया जा रहा है जिससे वो विद्यालय से पढ़ने के डर से दूर न भागे।

कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां:-

1. NMMS में विगत दो वर्षों से 3 बच्चियों का सिलेक्शन हुआ।

2. लंबी कूद , ऊंच कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ में जिला स्तर एवं मंडल सत्र तक बच्चियों ने  प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।

3. जिले स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चो ने प्रतिभाग किया और चतुर्थ स्थान हासिल किया।

4. जिले स्तर पर स्पेल बी प्रतियोगिता में बच्चो ने प्रतिभाग किया।

5. ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट पर बच्चो ने प्रतिभाग किया।

6. जिला स्तर पर गणित विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया।

स्वयं की उपलब्धियां:-

1. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

2. सन 2024 में शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक सम्मान प्राप्त किया।

3. पंचम जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में गणित विषय पर tlm निर्माण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

4. पंचम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता में गणित विषय में scert में प्रतिभाग किया।

5. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित TLM मेला में प्रतिभाग व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

6. सन 2022 में शिक्षक संकुल के रूप में चुना गया।

7. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कहानी सुनो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और द्वितीय स्थान हासिल किया।

10. महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

11. IIT गांधीनगर, अहमदाबाद गुजरात में " टॉय बेस्ड लर्निंग" पर पांच दिवसीय वर्कशॉप में प्रतिभाग किया और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

12. विद्यालय में मेरे द्वारा सभी विषयों पर TLM निर्माण किया गया।

मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों का स्वयं समूह है जो शिक्षकों को एक मंच प्रदान करता है जहां वे खुद बहुत कुछ सीखते है और दूसरे को सिखाते है।

_✏संकलन_ -
ज्योति कुमारी
(शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

  1. धन्यवाद मिशन शिक्षण संवाद 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews