काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2195* 🔴🔵
दिनांक- गुरुवार, 02.05.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-07 
*विश्वमें भारत*

 *मानचित्र में भारत* 

उत्तर में हिमालय पर्वत, 
दक्षिण में हिन्द महासागर। 
पूरब में बंगाल की खाड़ी,
पश्चिम में अरब सागर।।

देश प्रायद्वीपीय है भारत, 
घिरा तीन ओर जल से।
दो द्वीप समूह भारत के,
समृद्ध इसको करते।।

लक्षद्वीप दक्षिण-पश्चिम में,
स्थित अरब सागर में।
अण्डमान और निकोबार, 
स्थित बंगाल की खाड़ी में।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews